वाराणसी: पुलिस ने चितईपुर क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। एसओजी-2 की टीम ने एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। छापेमारी में 9 महिलाएं, 6 पुरुष और होटल का मैनेजर मौके से पकड़े गए।
पुलिस को मौके से कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम सरवणन टी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
डीसीपी क्राइम के मुताबिक, देह व्यापार का यह धंधा बड़े ही चालाकी से संचालित किया जा रहा था। पहले ग्राहकों को अन्य स्थान पर बुलाकर उनकी पुष्टि की जाती थी, उसके बाद उन्हें होटल में भेजा जाता था, जहां महिलाओं की सप्लाई की जाती थी।
जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस अब होटल मालिक की संलिप्तता की जांच कर रही है। यदि उसकी भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








