Search
Close this search box.

Varanasi: शंकरा आई हास्पिटल में 170 मरीजों ने कराई आँखों की जाँच, दो दिन पहले पीएम ने किया था शुभारंभ 

Varanasi: आरजे शंकरा आई हास्पिटल में ओपीडी शुरू हो गई है। पहले दिन 170 मरीजों की जांच की गई। डाक्टरों ने लोगों के आंखों की बारीकि से जांच के बाद कुछ लोगों को आपरेशन की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिन पहले शंकरा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया था। 

300 बेड के शंकरा आई हास्पिटल में आंख के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के आंखों की जांच और उपचार करेगी। अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे और रविवार को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक ओपीडी चलेगी। 

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से जोड़ने की रूपरेखा बनाई है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आंखों के आपरेशन और स्क्रीनिंग की मुकम्मल सुविधा है। ऐसे में अस्पताल को राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें