Search
Close this search box.

गाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 208 शिकायत पत्रों में 20 का हुआ निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जन समस्यायों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 80 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 208 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 20 शिकायत पत्रों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता 20 शिकायत प्राप्त हुए, जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पत्रों का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबादएवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें