Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। इनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये सभी नक्सली विभिन्न दलमों और स्थानीय इकाइयों से जुड़े थे और लंबे समय से जंगलों में सक्रिय थे। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सतत प्रयासों के चलते उन्होंने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर से उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सली प्रभाव काफी हद तक कमजोर हो गया है। अब नक्सल गतिविधियां मुख्य रूप से दक्षिण बस्तर के कुछ इलाकों तक सीमित रह गई हैं।

राज्य सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए पुनर्वास नीति के तहत सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा की है।

Leave a Comment

और पढ़ें