Search
Close this search box.

इंस्टाग्राम पर 40 साल की विधवा के प्यार में फंसा 21 साल का युवक, परिजनों में कोहराम

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती उस समय परिवार के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई, जब अमरोहा निवासी 21 वर्षीय युवक कई दिनों तक घर से लापता हो गया। बेटे की तलाश में परेशान मां अमरोहा से आगरा पहुंचीं और जैसे ही वह युवक की इंस्टाग्राम दोस्त के घर पहुंचीं, वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, युवक अमरोहा का रहने वाला है और बीते कई दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर पता चला कि युवक की दोस्ती आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से हुई थी। दोनों की पहचान और बातचीत इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 21 वर्ष है, जबकि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला विधवा है और अकेले रहती है। युवक के आगरा में होने की जानकारी मिलने पर उसकी मां महिला के घर पहुंच गईं, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया।

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। फिलहाल युवक सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि परिजन युवक को समझाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें