वाराणसी। थाना लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के बैजनाथ इंटर कॉलेज के पास मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करन कुमार, पुत्र संजय कुमार, निवासी S9/329 A-2 नई बस्ती पांडेयपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि करन लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका उपचार मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी में चल रहा था। सुबह के समय वह घर से बाहर निकला और कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। NDRF की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना लालपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग हैरान हैं।









