Search
Close this search box.

वाराणसी: आईआईवीआर शोध परिषद् की 31वीं बैठक संपन्न, तीन दिनों तक चली समीक्षा

वाराणसी: सब्जी शोध परियोजनाओं की समीक्षा एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को समझने के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करने और आगे की योजना बनाने हेतु भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान में 31वीं शोध परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया।

तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस वार्षिक बैठक में संस्थान द्वारा संचालित सब्जी शोध परियोजनाओं की विधिवत समीक्षा की गयी। संस्थान के निदेशक एवं शोध परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संस्थान के वैज्ञानिकों ने विगत वर्ष की शोध उपलब्धियों एवं भविष्य की योजना पर प्रस्तुतिकरण दी।

डॉ. राजेश कुमार ने देश में सब्जी उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु वैज्ञानिकों से समसामयिक सब्जी नवाचारों को विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. जगदीश सिंह एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ए बी राय उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम के पीएमई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस के सिंह ने स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें