Search
Close this search box.

वाराणसी में होगी 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी: 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर वाराणसी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैठक, प्रेस वार्ता एवं स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम आज डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में वाराणसी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप वाराणसी में आयोजित कराने का निवेदन उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन को प्रेषित किया था। इसके बाद, अन्य राज्यों की दावेदारी के बावजूद, उत्तर प्रदेश की दावेदारी को महत्व देते हुए भारतीय वॉलीबॉल महासंघ ने वाराणसी में इस चैम्पियनशिप का आयोजन कराने का निर्णय लिया। 14 सितंबर 2025 को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ ने इस आयोजन के लिए अधिकृत पत्र जारी कर दिया।

चैम्पियनशिप की तैयारियां वर्तमान में जोर-शोर से जारी हैं। सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और अधिकारियों के आवास की व्यवस्था डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम और आसपास के होटल में कर दी गई है। वाराणसी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस घटना ने सुहागरात के दबाव और मानसिक असहजता के मुद्दे पर चर्चा को फिर से उभारा है। पुलिस ने मामले को संवेदनशीलता के साथ देखा और दोनों पक्षों से बात करके समाधान की कोशिश की।

Leave a Comment

और पढ़ें