Search
Close this search box.

बनारस रेल इंजन कारखाना में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्यता और हर्षोल्लास के साथ बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान एवं मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।

परेड में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, बरेका इंटर कॉलेज स्काउट्स एवं गाइड्स तथा कब-बुलबुल की टुकड़ियों ने अपनी अनुशासित एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया, जो देखते ही बनता था।

महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया और देश के समग्र विकास में योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बरेका की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1961 से दिसंबर 2024 तक बरेका ने 10,529 डीजल व विद्युत रेल इंजनों का निर्माण किया, जिसमें 2,209 विद्युत रेल इंजन शामिल हैं।


वित्त वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक 314 विद्युत रेल इंजन और गैर-रेलवे ग्राहकों के लिए 5 डीजल रेल इंजन का निर्माण हुआ। मोजाम्बिक से 10 लोको के निर्यात एवं दक्षिण अफ्रीका से 06 एल्को लोको का केप गेज बोगी के साथ कन्वर्जन का आर्डर प्राप्त हुआ है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बचत: 79,050 KWh ऊर्जा बचाकर ₹4.75 लाख की बचत की गई। यूपीनेडा द्वारा बरेका को वर्ष 2024 में दूसरी बार प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इस वर्ष 2,000 से अधिक पौधारोपण किए गए। खेल क्षेत्र में बरेका की विशेष उपलब्धि रही जिसके अंतर्गत 18वीं यूएसआईसी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बरेका के श्री रजत चौधरी ने भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता, एथलेटिक्स में बरेका कर्मचारी श्री रोहित यादव ने 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।

हैंडबॉल में बरेका के श्री मंदीप सिंह ने सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता। बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन के उप मुख्य वार्डेन राजेश कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रपति पदक हेतु चयनित किया गया है एवं गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तीन अन्य सदस्यों को डीजीसीडी चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

रेल मंत्रालय ने राजभाषा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो हेतु बरेका को लगातार दूसरी बार रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया। बरेका परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए अपने संबोधन को समाप्त कर महाप्रबंधक ने पाँच दिव्यांग कर्मचारियों को जुट का थैला भेंट कर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए ‘नो यूज प्लास्टिक’ का संदेश दिया और साथ ही अन्य दो दिव्यांग कर्मचारियों को ट्राई साइकिल प्रदान की।

कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डॉग शो, संगीत महाविद्यालय के समूह गान, सांस्कृतिक संस्था द्वारा राजभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई तत्पश्चात परिसर स्थित महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना स्कूल व बाल निकेतन स्कूल एवं परिसर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल’, बरेका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा रंगारंग देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई।

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्यों ने कार्यक्रम को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। समारोह में प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा, अन्य पदाधिकारीगण, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव एवं सदस्यगण, एस.सी.एवंएस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन आरपीएफ निरीक्षक श्री के.के. सिंह और लिपिक शैलेन्द्री ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें