Search
Close this search box.

Varanasi: पंचायत भवन निर्माण में 8.51 लाख रुपए का गबन, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: कपसेठी थाना पुलिस ने बुधवार को मझगवाकला रोड के पास से पंचायत भवन निर्माण में गबन 8.51 लाख रुपए गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपसेठी थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवाकला में पंचायत भवन निर्माण से संबंधित 8,51,000 रुपये के गबन के मामले में वांछित था। 

गिरफ्तार आरोपी संदीप पांडेय (45 वर्ष) ग्राम मझगवाँ कला, थाना कपसेठी का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस में 82/2024 के तहत धारा 409 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में कपसेठी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज, एसआई राजेश कुमार मौर्य व कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव शामिल रहे। 

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।