Search
Close this search box.

महाराष्ट्र: पुणे में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी वैन खाई में गिरी, 8 महिलाओं की मौत, 29 घायल

महाराष्ट्र: पुणे में एक दर्दनाक हादसे में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

और पढ़ें