Search
Close this search box.

गाज़ीपुर: पुराने भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची डीएम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखडी गांव के गेल्हना स्थित गंगाधर तिवारी और चद्रिका चौबे में भूमि को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम आर्यका अखौरी, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने भूमि विवाद का स्थलीय निरिक्षण करने पहुंचे। वहीं मौके पर पुलिस फाॅर्स भी मौजूद रही। विवाद का मामला वाराणसी कमिश्नरी कोर्ट में विचाराधीन है। कई बार उपजिलाधिकारी द्वारा समझौता कराऐ जाने का प्रयास करने के बाद भी समझौता नहीं हो सका.

इस दौरान उपस्थित दोनों पक्षों के बीच गंगाधर तिवारी ने बताया कि जिस भूमि में दिवार का निर्माण हुआ है, वो भूमि मेरी है. उसने बताया की अधिकारिओं की उपस्थिति में जमीन के बीच जो पत्थर गड़ी हुई थी, उसको भी विपक्षी चद्रिका चौबे, कृष्ण कुमार चौबे व दिब्याश चौबे ने उखाड़ कर फेंक दिया। जिसका मामला दुल्लहपुर थाना में दर्ज है. इस मामले में विपक्षी चद्रिका चौबे ने कहा कि मेरे घर के सामने आबादी की भुमि है. जिसे विपक्षी निर्माण कार्य करने से रोकते है। वाराणसी कमिश्नरी में मुकदमा विचाराधीनहै।

वहीं मौके पर मौजूद डीएम आर्यका अखौरी ने दोबारा पैमाईश करके पत्थर गढी और दीवार को तोड़ने का आदेश दिए. इसके बाद पुलिस के मौजुदगी में लेखपाल पत्थर गढी का कार्य किया। इस दौरान दुल्लहपुर थाना प्रभारी केपी सिंह, प्रधान प्रतिनिधी वीरेंद्र यादव, अंजनी तिवारी, राजू राजभर, डॉ. रामविलास यादव, लेखपाल अभिषेक सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें