Search
Close this search box.

अयोध्या अधिवेशन को लेकर मिर्जापुर में ऊमरवैश्य महासभा की बैठक सम्पन्न, एकजुटता और राजनीतिक हिस्सेदारी पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: अखिल भारतीय ऊमरवैश्य महासभा (रजि.) द्वारा आगामी 6 व 7 सितंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डंकिनगंज स्थित अभय यात्री निवास के प्रांगण में युवा अधिवक्ता अनुज ऊमरवैश्य के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमरवैश्य (चेयरमैन, मुंगराबादशाहपुर) मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज की संख्या अधिक होने के बावजूद राजनीतिक मजबूती का अभाव है। यदि समाज संगठित हो जाए तो विधानसभा से लेकर अन्य मंचों तक समाज की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर समाज को एक माला में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि श्यामधर ऊमरवैश्य ने अपने संबोधन में कहा कि यदि ऊमरवैश्य समाज का कोई भी सदस्य किसी पार्टी से चुनाव लड़ता है तो महासभा उसकी तन, मन और धन से सहायता करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता गौरव ऊमरवैश्य ने कहा कि समाज के हर सदस्य को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महासभा के संरक्षक संतोष ऊमर ने कहा कि महासभा दिन-प्रतिदिन दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और सभी को एक करने का संकल्प लिया गया है।

बैठक के दौरान अधिवक्ता अतिन गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष नागेश्वर ऊमर, सभासद सरिता ऊमरवैश्य, नगर अध्यक्ष प्रशांत ऊमरवैश्य, रुद्रेश ऊमरवैश्य, महामंत्री मयंक ऊमरवैश्य सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अयोध्या अधिवेशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें