Search
Close this search box.

प्रयागराज: पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, सजा पर रोक की मांग

प्रयागराज: पूर्व विधायक अब्बास अंसारी से जुड़ी एक अहम कानूनी मोर्चे पर आज बड़ा फैसला आ सकता है। हेट स्पीच मामले में मिली 2 साल की सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी द्वारा दाखिल याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि MP/MLA कोर्ट ने उन्हें हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते उनकी विधायकी स्वतः समाप्त हो गई थी। अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सजा पर रोक लगाने की मांग की है।

इससे पहले पिछली तारीख पर सुनवाई स्थगित कर दी गई थी, लेकिन आज की सुनवाई को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में खासा तनाव है।

Leave a Comment

और पढ़ें