Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, झांकियों को देखने उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: नगरा में नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ पुरानी दुर्गा मंदिर से हुआ, जिसमें लगभग एक दर्जन हनुमान जी समेत कई देवी-देवताओं की सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। झंडे और पताकाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं, वहीं डागा, ताशा और डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर युवा और बच्चे झूमते नजर आए।

अखाड़ों के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। जुलूस में हनुमान जी की झांकी के साथ सेल्फी लेने की होड़ किशोरों और युवाओं में लगी रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए और समाजसेवियों द्वारा शीतल जल व जलपान की व्यवस्था की गई। बारिश के कारण जुलूस देर से शुरू हुआ, लेकिन इससे प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश थमने पर श्रद्धालुओं ने इसे हनुमान जी की कृपा मानते हुए “जय श्रीराम”, “जय बजरंगबली” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

जुलूस देर रात नगरा गांव, गड़वार मोड़, भीमपुरा मार्ग और बेल्थरा रोड मार्ग होते हुए सिकंदरपुर मार्ग स्थित काली स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह “चंदेल”, प्रो. समरजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, सभासद राजेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, लाल बहादुर सिंह, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, रामायण ठाकुर, जय प्रकाश जायसवाल, प्रिंस गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें