Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुद्धी क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत, किसान परेशान

सोनभद्र: तहसील क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों में इन दिनों यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान बेहाल हैं। धान की रोपाई के चरम समय में खाद उपलब्ध न होने से किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है।

सोमवार को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खाद की दुकानों पर किसानों की भीड़ लगी रही। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसान खाली हाथ लौट गए। रजखड़ निवासी अजय कुमार, पंकज, बीडर निवासी दीपक, मल्देवा निवासी प्रदीप व पप्पू ने बताया कि वे चार घंटे से बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात होते-होते खाद खत्म हो गई।

किसानों का आरोप है कि कई समितियों में खाद उपलब्ध होते हुए भी उसे नहीं बांटा जा रहा और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की जा रही है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है जबकि दुकानदार लाभ कमा रहे हैं।

हाल ही में एसडीएम ने कृषि मंडी का निरीक्षण कर समिति कर्मचारियों को खाद वितरण के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। महुली में भी खाद की कमी को लेकर किसानों ने सरकारी समिति के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल खाद उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश