Search
Close this search box.

विधायक पूजा पाल का बड़ा खुलासा: दूसरी शादी थी राजनीतिक साजिश का हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाजवादी पार्टी से हाल ही में निष्कासित होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद विधायक पूजा पाल ने अपने जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पूजा पाल ने कहा कि उनके पति राजू पाल की हत्या के बाद उनकी दूसरी शादी महज पारिवारिक फैसला नहीं थी, बल्कि यह उनके खिलाफ रची गई एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश थी। इस साजिश में उनके कुछ पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ-साथ अतीक अहमद भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस षड्यंत्र का अहसास हुआ तो उन्होंने कोर्ट में जाकर अलगाव की अर्जी दायर कर दी। यह खुलासा तब सामने आया है जब सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। पूजा पाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा—
“कुछ लोग हमेशा मेरे निजी जीवन पर टिप्पणी करते हैं, लिखते रहते हैं। साल 2017 में जब मैं चुनाव हार गई, तभी मेरे खिलाफ साजिश शुरू हुई। अतीक अहमद और मेरे ही कुछ रिश्तेदारों को लगा कि मैं अब राजनीति में हाशिये पर हूं। यही मौका है मुझे हमेशा के लिए राजनीति से बाहर करने का।”

उन्होंने आगे लिखा “मेरे ही परिवार के कुछ लोग विधायक का चुनाव लड़ना चाहते थे। अतीक अहमद भी चाहता था कि मैं पीछे हट जाऊं। योजना ये बनाई गई कि मुझे दूसरी शादी में उलझा दिया जाए, ताकि मैं राजू पाल का मुकदमा न लड़ सकूं और मेरा राजनीतिक करियर हमेशा के लिए खत्म हो जाए।”

Leave a Comment

और पढ़ें