Search
Close this search box.

मिर्जापुर में 25 मुख्य सेविकाओं को जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मिर्जापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 25 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

जिलाधिकारी ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की संस्तुति पर पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति की गई है, जिसके तहत मीरजापुर जनपद में 25 सेविकाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी चयनित सेविकाएं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर कार्य करेंगी और विभागीय कार्यों का संचालन करेंगी।

डीएम गंगवार ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही है। इस अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां विधायिका सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायिका रिंकी कोल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें