Search
Close this search box.

वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने बस से पकड़ी 278 किलो अवैध चांदी, दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: थाना आदमपुर पुलिस ने गुरुवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल की। गोलगड्डा चौराहे पर चेकिंग के दौरान काशी डिपो की रोडवेज बस से 278 किलो अवैध चांदी बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ तिवारी (40 वर्ष), पुत्र रवि प्रकाश, निवासी टेकापुरा थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली और राजा सेठ (20 वर्ष), पुत्र सुभाष सेठ, निवासी माधोपुर, सिगरा, वाराणसी के रूप में हुई है।

बरामद चांदी के मामले में पुलिस ने आयकर विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चांदी कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

Leave a Comment

और पढ़ें