Search
Close this search box.

वाराणसी : पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम 

वाराणसी : लोहता थाना के बेदौली गांव में बबूल की झाड़ियों के बिच एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। 

बता दें की गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे बबूल की झाड़ियां हैं। वहां पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटक रहे युवक के शव पर लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त में जुट गई। 

पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हुई। मृतक के शरीर पर काले रंग का कुर्ता और काले रंग की लुंगी मिली। पुलिस का कहना रहा कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें