Search
Close this search box.

मिर्जापुर: 17 वर्षीय लड़की के शरीर में पुरुषों के अंडकोष, नहीं आया कभी पीरियड

मिर्जापुर: जिले के एक परिवार के लिए हाल के दिन चौंकाने वाले साबित हुए हैं। परिवार की 17 वर्षीय बेटी को कभी पीरियड नहीं आए, जो सामान्य रूप से 13-14 साल की उम्र में शुरू हो जाते हैं।

परिवार ने बिटिया को प्रयागराज के एसआरएस अस्पताल में दिखाया। चिकित्सकीय जाँच में पता चला कि शारीरिक रूप से लड़की होते हुए भी बच्ची के अंदर पुरुष जननांग और अंडकोष पाए गए, जबकि बच्चेदानी मौजूद नहीं थी। यह जानकारी मिलने के बाद न केवल परिवार बल्कि डॉक्टर भी हतप्रभ रह गए।

चिकित्सकों का कहना है कि यह एक दुर्लभ जीन संबंधी या हार्मोनल स्थिति हो सकती है, जिसे समझने और सही इलाज के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें