Search
Close this search box.

फिरोजाबाद: 50 हजार से कम सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर अब नहीं कर पाएंगे पत्रकारिता

फिरोजाबाद। जिले में 50 हजार से कम सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर अब पत्रकारिता नहीं कर पाएंगे। यह आदेश जिला सूचना अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जारी किया गया है।

जिले में कई जगह कथित पत्रकार डंडा, माइक, फर्जी पहचान पत्र और तंबूरा लेकर खड़े रहते थे। बिना योग्यता और प्रशिक्षण के बने बैठे ये लोग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को चुनौती दे रहे थे। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, अब 50K से कम सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर न्यूज़ कवरेज नहीं कर पाएंगे। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसे प्रेस एक्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिरोज़ाबाद पहला जिला बन गया है, जहां “फर्जी यूट्यूबर पत्रकारों” पर सख्त शिकंजा कसा गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह आदेश अन्य जिलों में भी लागू होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें