कोटा। बीती रात कोटा में एक 22 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक नशे में था और नाबालिग लड़की को घर से भगाकर लाया गया था।
पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए जब पहुंचा, तो उन्होंने पुलिस की जीप की छत पर चढ़कर लगभग 10 मिनट तक हंगामा किया। इस दौरान युवक ने खुलेआम गालियां दीं, जबकि लड़की पुलिस से छोड़ने की गुहार लगाती रही।







