Search
Close this search box.

बरेली में “आई लव मोहम्मद” मामले से जुड़ा एक्शन: तौकीर रजा के दामाद की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

बरेली। “आई लव मोहम्मद” मामले में बरेली प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रज़ा की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन और पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहसिन रज़ा के अवैध चार्जिंग प्वॉइंट को ध्वस्त कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, मोहसिन रज़ा को भी हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और अवैध निर्माण को हटाने के तहत की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें