Search
Close this search box.

वाराणसी: अडानी मॉडल स्कूल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। रायफल क्लब वाराणसी में स्कॉलर प्लैनेट द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक एवं अडानी मॉडल स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल, एडीएम अमित कुमार भारतीय, सेवानिवृत्त आईएएस गौरी कुमार (मुख्य कार्यकारी, जीकैप वर्ल्ड सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड), तथा जिला परियोजना समन्वयक अनुराग दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा अडानी मॉडल चयनित सात राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तीन चैंपियन विद्यालयों, तीन उत्कृष्ट शिक्षकों, तीन श्रेष्ठ छात्रों, साथ ही एम्बेसडर शिक्षक और छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने बच्चों से स्कॉलर प्लैनेट एप्लीकेशन के अनुभव साझा करने को कहा और इस पहल की सराहना करते हुए कहा “यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बच्चों को बेहतर सीखने का अवसर दे रहा है और उनकी शैक्षिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहा है।”

डिजिटल शिक्षा को मिला प्रोत्साहन

जिला समन्वयक अनुराग दुबे ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में स्कॉलर प्लैनेट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पहल ग्रामीण और शहरी छात्रों के बीच की शैक्षिक दूरी को कम कर रही है।

वहीं, सेवानिवृत्त आईएएस गौरी कुमार ने अपने संबोधन में कहा “स्कॉलर प्लैनेट जैसी पहलें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शिक्षकों को भी अपने कौशल में सुधार करने का अवसर प्रदान कर रहा है।”

कार्यक्रम संयोजन और आयोजन टीम

इस आयोजन में स्कॉलर प्लैनेट टीम से प्रोग्राम प्रबंधक हिमांशु वैश्य, परियोजना प्रबंधक कार्तिकेय तोमर, फील्ड कोऑर्डिनेटर शिव कुमार वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।