Search
Close this search box.

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके से की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

चक्रवाती तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। कई क्षेत्रों में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस गंभीर स्थिति के बीच भारत ने पड़ोसी देश के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका की मदद का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बातचीत कर तूफान से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पीएम मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में लगातार मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस कठिन परिस्थिति में द्वीप देश के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें