गाजीपुर। ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा विनय तिवारी के आवास पर एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध फैलाए जा रहे कथित घृणा अभियानों, अपमानजनक टिप्पणियों और समाज को विभाजित करने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ सशक्त रणनीति तैयार करना रहा।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्राह्मण समाज अब किसी भी प्रकार के अपमान और षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ पांडे, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे, कांग्रेस के जहुराबाद विधानसभा प्रभारी सतीश उपाध्याय, परशुराम सेना के मऊ जिला अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, हरिशंकर महाविद्यालय के प्रवधक प्रभाशंकर तिवारी, सवर्ण हिन्द फौज के राजीव पाण्डेय, भावी प्रत्याशी उमेश पाण्डेय एवं हरिप्रसाद पाण्डेय ने एक स्वर में ब्राह्मण विरोधी मानसिकता की निंदा करते हुए संगठित प्रतिरोध का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक राकेश तिवारी को ब्राह्मण रक्षा दल का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं संजय पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, तारकेश्वर पाण्डेय को जहुराबाद विधानसभा अध्यक्ष, राजेश कुमार मिश्रा को कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष और रतलेश पाण्डेय (अधिवक्ता) को कासिमाबाद ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में अवनीश पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, इंद्रदेव उपाध्याय, अनिल पांडे, पवन पांडे, जितेंद्र मिश्रा, रिंकू पांडे, नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, गोपाल जी पाण्डेय, सोनू दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन को हर परिस्थिति में मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ब्राह्मण समाज के खिलाफ नफरत, अपमान और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
ब्यूरो चीफ: संजय यादव









