Search
Close this search box.

मेरठ: ट्रैफिक जाम में महिला दरोगा ने खोया आपा, बोली- मुंह में मूत दूंगी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

मेरठ। ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद आपा खो बैठी एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दरोगा एक कार चालक से अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मेरठ का है। वायरल वीडियो में महिला दरोगा ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद अपना आपा खो बैठती हैं और सामने खड़े वाहन चालक से अमर्यादित भाषा में बात करती दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला दरोगा का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि महिला दरोगा रत्ना वर्तमान में जनपद अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा में तैनात हैं। वह अपने अधिकारियों को मुजफ्फरनगर जाने की बात बताकर अपने गृह जनपद मेरठ आई हुई थीं। इसी दौरान ट्रैफिक जाम में फंसने पर यह विवाद हुआ।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें