Search
Close this search box.

अगर शादी की तो नहीं बन पायेंगे स्थायी अग्निवीर सैनिक, भारतीय सेना का बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए लाखों युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से एक नया और अहम नियम सामने आया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद जो अग्निवीर भारतीय सेना में स्थायी सैनिक (परमानेंट) बनना चाहते हैं, उनके लिए अब शादी को लेकर सख्त शर्त लागू कर दी गई है।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि स्थायी नियुक्ति मिलने तक अग्निवीर शादी नहीं कर सकते। यदि कोई अग्निवीर इस अवधि के दौरान या स्थायी सैनिक बनने से पहले विवाह कर लेता है, तो उसे स्थायी सेवा के लिए अयोग्य माना जाएगा।

सेना के नियमों के अनुसार, ऐसे अग्निवीर

  • न तो स्थायी सैनिक बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे,
  • और न ही चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन पाएंगे।

सेना का मानना है कि यह नियम अनुशासन, प्रशिक्षण और पूर्ण समर्पण को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, ताकि स्थायी सेवा के लिए चुने जाने वाले अग्निवीर पूरी तरह से सैन्य जिम्मेदारियों पर फोकस कर सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें