Search
Close this search box.

सिया धर्म गुरु और खामेनेई पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला युवक कासिमाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,

गाजीपुर । थाना कासिमाबाद क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 06 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक भाईलाल अपनी टीम के साथ ग्राम गंगौली में चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान सूचना के आधार पर उस युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुशील राजभर (22) पुत्र संजय राजभर निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कासिमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 353(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक भाईलाल और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील भी की है।

Leave a Comment

और पढ़ें