Search
Close this search box.

धुमा के ऊर्जा वन में हुआ पौधारोपण, श्रवण सिंह गोंड़ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दुद्धी । ग्राम पंचायत धुमा स्थित ‘ऊर्जा वन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत निवर्तमान विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन के रूप में उपयोग होने वाली जलौनी लकड़ी की दीर्घकालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऊर्जा वन विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा वन में तेजी से बढ़ने वाले सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल और कदंब जैसे पौधों का रोपण किया गया है। इन वनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्राकृतिक वनों पर ईंधन के लिए पड़ने वाले दबाव को कम करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस दौरान विंढमगंज रेंजर रितेश कुमार, वन दरोगा कन्हैया लाल, अवधेश कुमार, विवेक मौर्या और आयुष केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें