Search
Close this search box.

वाराणसी: राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी, भीषमपुर में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

उद्घाटन के उपरांत प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य “मैं नहीं, आप” के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्राओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधा तिवारी ने बताया कि यह सप्त दिवसीय विशेष शिविर जनजातीय जीवन के विकास हेतु समर्पित है। इसके अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राएं भीषमपुर गांव की मुसहर एवं दलित बस्तियों में जाकर साफ-सफाई, शिक्षा-दीक्षा और अल्प बचत जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत, कुलगीत और नाट्य गीत प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में प्रो. राम कृष्ण गौतम, प्रो. अर्चना गुप्ता, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सुष्मिता, राम किंकर सिंह, रामायण विश्वकर्मा, दयाराम यादव और मिट्ठू राम सहित अन्य लोगों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें