Search
Close this search box.

एक्टर विजय का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, हर परिवार को मिलेगा साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर और सोने की अंगूठी

महाबलीपुरम। एक्टर विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की ओर से कई चुनावी वादों का ऐलान किया। महाबलीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में विजय ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर राज्य के हर परिवार को साल में छह मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को मिलने वाला अधिकार भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अलग विभाग बनाया जाएगा, जो सीधे उनके नेतृत्व में काम करेगा।

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य राज्य में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन योजनाओं से आम लोगों को राहत मिलेगी और समाज के कमजोर वर्गों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें