अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
हालांकि जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि जीत की खुशी में हार्दिक पांड्या मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड को किस करते नजर आए।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे जीत का जश्न बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है।
फिलहाल भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है और क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर सराहना कर रहे हैं।








