Search
Close this search box.

भारत की जीत पर उज्जैन में बवाल, दो पक्षों में झड़प; 10 लोग घायल

मध्य प्रदेश। उज्जैन में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न उस समय विवाद में बदल गया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना देर रात राज रॉयल कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार एक हिंदू परिवार अपने घर के बाहर भारत की जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें