Search
Close this search box.

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर एक घंटे तक फंसे रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक

लखनऊ। लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक करीब एक घंटे तक विमान में ही फंसे रहे।

सोमवार सुबह दोनों उपमुख्यमंत्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उस समय अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चल गया। इसके चलते फ्लाइट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया और दोनों नेता सहित अन्य यात्रियों को विमान में ही इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी की कोलकाता में होने वाली अहम बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होनी है।

तकनीकी जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें