Search
Close this search box.

मीरजापुर प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर शुरू, अब सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सेवा

मिरजापुर। प्रधान डाकघर फतहा परिसर में अधीक्षक डाकघर अतुल कुमार ने पोस्टमास्टर ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता में ‘सुपर आधार सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस नए केंद्र के शुरू होने से जिले के लोगों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए अब अधिक सुविधा मिलेगी। केंद्र में तीन काउंटरों के माध्यम से आधार नामांकन और आधार अद्यतन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यहां प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों को सेवा दी जाएगी, जिससे अधिक संख्या में लाभार्थी अपनी आधार संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इसके अलावा इंडस्ट्रियल स्टेट और कचहरी उपडाकघर में भी आधार नामांकन व अद्यतन की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें