वाराणसी। चौक थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सफेद धातु से निर्मित सैकड़ों बर्तन और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद माल का कुल वजन 5 किलो 794 ग्राम बताया गया है।पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान थाना चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काम करते हुए आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजत मिश्रा (पुत्र कौशल मिश्रा, निवासी 34/12 चौखंभा, थाना कोतवाली, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस टीम को सूचना मिली कि मु0अ0सं0-52/2026, धारा 306 बीएनएस (बाद में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ोतरी) से संबंधित आरोपी रजत मिश्रा अपने घर पर छिपा हो सकता है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई। आरोपी की निशानदेही पर उसके बाथरूम के बगल में स्थित एक पुराने कुएं के ऊपर खिड़की पर रखा एक सफेद प्लास्टिक का बोरा बरामद हुआ ।
बरामदगी का विवरणबोरे से भारी मात्रा में सफेद धातु के बर्तन बरामद हुए, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया। बरामद माल का ब्योरा इस प्रकार है· ग्लास: कुल 54 पीस (छोटे 27, मीडियम 16, बड़े 11) – कुल वजन 1990 ग्राम· कटोरी: कुल 30 पीस (छोटी 10, मीडियम 05, बड़ी 15) – कुल वजन 1465 ग्राम· प्लेट: कुल 15 पीस (छोटे 02, मीडियम 05, बड़े 08) – कुल वजन 1700 ग्राम· चम्मच: कुल 64 पीस – कुल वजन 639 ग्राम· नकद: एक लिफाफे में रखे 30,000/- रुपयेबरामद सभी धातु के बर्तनों को मिलाकर कुल वजन 5 किलो 794 ग्राम है।क्या है।
मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को एक फर्म मालिक ने थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके फर्म से लाखों रुपये मूल्य के ज्वेलरी (धातु के बर्तन) चोरी हो गए हैं। इस शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0-52/2026 धारा 306 बीएनएस (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को 15 मार्च 2026 की रात लगभग 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस सफल कार्रवाई का श्रेय प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम को जाता है। टीम में उ0नि0 ब्रह्मणाल चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 आलोक कुमार यादव, उ0नि0 शुभम शर्मा, म0उ0नि0 मुन्नी कुमार, का0 चंदन कुमार और का0 भोलू खरवार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





