Search
Close this search box.

Varanasi: देव दीपावली पर 10 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान, गंगा किनारे होटल, नाव, बजड़ों की बुकिंग फुल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनारस के घाट 12 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। इसके अलावा कुंडों व शहर में अन्य स्थानों पर लगभग नौ लाख दीये जलाए जाएंगे। उस समय बनारस की छटा अद्भुत होगी। ऐसी मान्यता है कि उसकी छटा निहारने के लिए देश-विदेश से सैलानी भगवान शिव की इस पावन नगरी में पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग का अनुमान है कि इस बार लगभग 10 लाख सैलानी देव दीपावली देखने के लिए काशी आ सकते हैं। गंगा किनारे के होटल, नाव, बजड़े फुल हो चुके हैं। 

एक माह पहले ही हो गई एमवी राजमहल क्रूज की बुकिंग
देव दीपावली पर बनारस के अर्धचंद्रकार गंगा घाट दीपों का हार पहनेंगे। उसका अद्भुत नजारा देखने के लिए सैलानियों ने बजड़ों और नावों की बुकिंग की है। एक माह पहले ही बजड़ों की बुकिंग हो चुकी है। एमवी राजमहल क्रूज की बुकिंग हो चुकी है। अलकनंदा क्रूज भी बुक हो चुका है। वहीं बंगाल के चलकर गंगा विलास क्रूज भी 27 अक्टूबर को वाराणसी आ जाएगा। इसके अलावा बंगाल गंगा क्रूज भी देव दीपावली पर काशी में ही रहेगा।

ढाई से तीन घंटे के लिए पांच हजार में बुक होने 30 लोगों की क्षमता वाली नौकाएं देव दीपावली पर प्रति व्यक्ति 12 हजार के हिसाब से 3.60 लाख रुपये में बुक हो रही हैं। सैलानी मुंहमांगी कीमत देने के तैयार हैं। 

आतिशबाजी का खूबसूरत नजारा दिखेगा
देव दीपावली के अवसर पर गंगा पार आतिशबाजी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस बार मलेशिया के ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी की जाएगी। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा पार रेत पर आतिशबाजी होगी। इसके लिए 12 मीटर लंबा रैंप बनाया जाएगा। शिव स्तुति की धुन पर करीब 15 मिनट तक ग्रीन पटाखे आसमान में सतरंगी छटा बिखेरेंगे। 

10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद 
पर्यटन विभाग के अधिकारियों की मानें तो देव दीपावली पर कासी में 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है। देव दीपावली के मौके पर आने वाले विशेष अतिथि रोरो बोट पर सवार होंगे। विदेशी सैलानी तो एक माह पहले ही काशी पहुंचने लगे हैं। अधिकांश होटलों में बुकिंग करा ली है। बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज को आकर्षक तरीके से बिजली झालरों से सजाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें