वाराणसी । जनपद में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोपवे सेवा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कैंट से रथयात्रा होते हुए गोदौलिया तक रोपवे संचालन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।
श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में बाबा विश्वनाथ धाम के निकट पहुंच सकेंगे। देश की पहली शहरी सार्वजनिक रोपवे परियोजनाओं में शामिल यह योजना काशी की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







