Search
Close this search box.

काशी में गंगा की लहरों पर दौड़ी इलेक्ट्रिक नावें, नमो घाट से शुरू हुआ हरित जल परिवहन का नया युग

वाराणसी। जनपद के काशी में गंगा की लहरों पर अब इलेक्ट्रिक युग की शुरुआत हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और नाविकों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वीडीए और गेल इंडिया की संयुक्त पहल से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कुल 20 पारंपरिक ईंधन चालित नावों को इलेक्ट्रिक नावों से रिप्लेस किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक नौकाओं के संचालन से पारंपरिक ईंधन की तुलना में लागत में करीब 80 प्रतिशत तक की कमी आने का अनुमान है। इससे नाविकों की बचत बढ़ेगी और उनकी आमदनी में भी इजाफा होने की उम्मीद है। आधुनिक तकनीक से लैस इन नावों में जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उनकी निगरानी और संचालन को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

पहले चरण में ये इलेक्ट्रिक नावें अस्सी घाट से नमो घाट के बीच तीन राउंड ट्रिप लगाएंगी। काशी में स्वच्छ, शांत और पर्यावरण अनुकूल जल परिवहन की दिशा में यह पहल गंगा संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति देने वाली मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें