वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पेल्विक फ्लोर रिहैबिलिटेशन विषय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एवं हॉस्पिटल के ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों, विद्यार्थियों, मरीजों के परिचारकों एवं स्टाफ को पेल्विक फ्लोर विकारों, मूत्र असंयम की समय पर पहचान तथा आधुनिक पुनर्वास तकनीकों की वैज्ञानिक जानकारी देना था।
कार्यक्रम एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की संरक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता दिल्ली की पेल्विक फ्लोर फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनॉमिस्ट डॉ. इंदु कश्यप तथा एपेक्स की ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. सौम्याश्री ने पेल्विक फ्लोर की संरचना, कार्यप्रणाली, विभिन्न विकारों और साक्ष्य-आधारित पुनर्वास तकनीकों पर जानकारी दी।
यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पुनीत कुमार केएम ने मूत्र असंयम के उपचार में चिकित्सकीय दृष्टिकोण साझा किया। सत्र में चिकित्सकों, थेरेपिस्टों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।











