गाजीपुर । निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत गुरुवार को जलसा गार्डन, वबेड़ी में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला में गाजीपुर और बलिया जनपद के शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर की नियमित समीक्षा, मासिक परीक्षण, स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग तथा नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
साथ ही उत्कृष्ट विद्यालयों, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाने की बात कही।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने सभी शिक्षकों और अधिकारियों से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बीएसए प्रकाश सिंह सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।










