Search
Close this search box.

वाराणसी में नगर निगम हेल्पलाइन पर आईं 11 शिकायतें, चार घंटे में सभी का निस्तारण

वाराणसी । काशी में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शुरू किए गए वाट्सएप चैटबॉट का असर दिखाई देने लगा है। अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को चैटबॉट नंबर 8601872601 पर नागरिकों की 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका निर्धारित चार घंटे की समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया।

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के अनुसार शिकायतें लाइट, जलकल, स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित थीं। आलोक विभाग से सबसे अधिक पांच शिकायतें मिलीं। इनमें स्ट्रीट लाइट पोल में करंट उतरने और लाइट के समय पर ऑन-ऑफ न होने की शिकायतें शामिल थीं, जिन्हें दशाश्वमेध, नगवा और शिवाला क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर दूर किया गया।

जलकल विभाग को सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदे पानी के बहाव से जुड़ी चार शिकायतें मिलीं। सिगरा, गोलादीनानाथ, ईश्वरगंगी और शिवाला क्षेत्रों की इन समस्याओं का कुछ ही घंटों में समाधान हुआ। गोलादीनानाथ में जलजमाव की शिकायत पर इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नगवा वार्ड में घर-घर कूड़ा उठान की शिकायत का महज 30 मिनट में निस्तारण हुआ। नरेंद्र सिंह ने सुबह 11:01 बजे शिकायत दर्ज कराई, जिसका समाधान 11:31 बजे कर दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें