कैंट ओवरब्रिज के पास रोड वेज क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, स्कूटी और मोबाइल बरामद
वाराणसी । पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना सिगरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0322/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त समीर गुप्ता (21) पुत्र राजू गुप्ता, निवासी कोटवा सराय मोहना, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी को 23 जुलाई 2026 को कैंट ओवरब्रिज के पिलर नंबर 37 के पास रोडवेज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह, प्रशांत कुमार बंधु, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव सिंह और आरक्षी मृत्युंजय सिंह शामिल रहे।










