Search
Close this search box.

NEET पेपर लीक: सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार देश को अंदर से खोखला कर रहा

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच के दौरान शिक्षकों, कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोगों और कथित तौर पर NTA के पैनल में शामिल कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी ने पूरी परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पेपर के अनुवाद और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों ने ही प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों से पैसे वसूले। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सरकार की जिम्मेदारी है कि संवेदनशील प्रक्रियाओं से जुड़े हर व्यक्ति की नियुक्ति से पहले कड़ी स्क्रीनिंग और लगातार निगरानी सुनिश्चित करे। पेपर लीक केवल एक परीक्षा या कुछ छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं है, बल्कि यह लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के भरोसे और देश की व्यवस्था पर हमला है।

भ्रष्टाचार आज बैंकिंग, पुलिस, राजस्व, बिजली, पानी और अन्य विभागों तक में जड़ें जमा चुका है। यदि दोषियों में कानून का भय समाप्त हो गया, तो ऐसी घटनाएं रुकना मुश्किल है। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस अपराध को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।— मनीष शर्मा

Leave a Comment

और पढ़ें