Search
Close this search box.

500 मीटर कच्चे रास्ते पर कीचड़ का संकट, स्कूल पहुंचना बच्चों के लिए बना जोखिम

दुद्धी सोनभद्र। ग्राम फुलवार स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआरिया तक जाने वाला करीब 500 मीटर लंबा कच्चा मार्ग बरसात में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के बाद पूरा रास्ता कीचड़ और फिसलन से भर जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व मार्ग की सफाई कराकर जल्द खड़ंजा निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। वर्तमान में रास्ते की हालत इतनी खराब है कि छोटे बच्चों का स्कूल पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक आपात स्थिति में एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में मरीजों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर शीघ्र खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है।

प्रेमशंकर यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग केवल विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

और पढ़ें