Search
Close this search box.

दुद्धी में भारत स्काउट-गाइड की ब्लॉक स्तरीय बैठक, गतिविधियों को गतिशील बनाने पर जोर

दुद्धी सोनभद्र। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दुद्धी में ब्लॉक स्तरीय स्काउट-गाइड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने की। जिला आयुक्त सत्यनारायण कन्नौजिया और जिला काउंसलर (स्काउट) दयाशंकर कुशवाहा ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रभावी, अनुशासित और गतिशील बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने विद्यालयों में स्काउट-गाइड कार्यक्रमों का नियमित संचालन, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन तथा अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, विद्यालयों में स्काउट-गाइड इकाइयों को मजबूत करने और सेवा गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का संचालन ब्लॉक नोडल स्काउटर रामरक्षा ने किया। इस अवसर पर स्काउटर बाल बहादुर, अजीत कुमार यादव, गाइड कैप्टन उमा गुप्ता, प्रभा पाल सहित क्षेत्र के शिक्षक, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें