Search
Close this search box.

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: बलिया में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

बलिया । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जनपद बलिया में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपयुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची और बढ़ई ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in⁠� पर किए जाएंगे।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से निःशुल्क टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को आधुनिक कौशल से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment