Search
Close this search box.

21वें वर्ष देवघर धाम के लिए रवाना हुआ कांवरिया संघ, शिवभक्ति के जयघोष से गूंजा महाकरपुर

बलिया । में सावन माह की शिवभक्ति और आस्था के बीच शुक्रवार को महाकरपुर (चांदपुर) स्थित श्री सिदेश्वर महादेव कमेटी के तत्वावधान में लगातार 21वें वर्ष कांवरिया संघ का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। ग्राम प्रधान एवं पत्रकार पप्पू पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए विदा किया।

यात्रा शुरू करने से पहले सभी कांवरियों ने जंगली बाबा, बाबा बालेश्वर नाथ और महर्षि भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच शिवभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ देवघर धाम के लिए रवाना हुए।

ग्राम प्रधान पप्पू पाण्डेय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय है। कांवर यात्रा सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

कांवरियों के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और शिवभक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री सिदेश्वर महादेव कमेटी पिछले 21 वर्षों से लगातार देवघर धाम की यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करती आ रही है। इस वर्ष डब्लू बम, अभय बम, नीरज बम, राजू बम, राजकुमार बम, टुनटुन बम, सतेंद्र बम, राम प्रवेश बम, ईलू बम और सीटू बम सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त यात्रा पर रवाना हुए।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment